खुटहन ( जौनपुर) । शेखपुर सुतौली गांव स्थित एक ईंट भट्ठा से शुक्रवार की रात पुलिस ने 65 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब व बनाने के उपकरण के साथ दो ब्यक्तियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही के बाद चलान न्यायालय भेज दिया।गाँव के उक्त ईंट भट्ठा पर कच्ची शराब बनाए जाने की जानकारी पुलिस को काफी दिनों से थी। इसे लेकर कई बार दबिश भी दी गई थी। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे ने बताया कि इसको लेकर मुखबिर लगाया गया था। शुक्रवार को उसकी सटीक सूचना पर पहुँची पुलिस ड्रम में रखी कच्ची शराब दो टीना, नलकी, पाइप, दो भदेली, गुड़ व प्लास्टिक के डिब्बे के साथ भट्टा पर मजदूरी कर रहे इसी गांव निवासी धर्मेंद्र बनवासी तथा झारखंड प्रांत के घाघरा थाना क्षेत्र के चंदरी गठिया टोला निवासी बिजय माली को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
अराजकतत्वो ने फूंका दो रिहायशी छप्पर, हजारों की क्षति
खुटहन ( जौनपुर) । राउतपुर गांव में शुक्रवार की रात अराजकतत्वो ने रिहायशी छप्पर में आग लगा दिया। जिसमें दो छप्पर व उसमें रखा हजारों के गृहस्थी का सामान जल गया। मौके पर जुटे ग्रामीण कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाये। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी लिया। पीड़ित अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
गाँव निवासी आदित्य सिंह उर्फ सिंटू का आरोप है कि वह शाम को रामनगर बाजार गया था। जहाँ घरेलू सामानो की खरीदारी कर देर शाम वापस घर लौटा तो उसके रिहायशी छप्पर में आग की लपटे उठ रही थी। मौके पर गाँव के लोग जुटकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि इन्ही अराजकतत्वो के द्वारा उसके बाजार से घर वापस आने वाले रास्ते पर झाल झंखाड़ रख बंद कर दिया गया था। उनकी नीयत हमले की भी थी। लेकिन हम खेत के बीच भागते घर पहुंच गये। जिससे सुरक्षित बच गए। आरोप है कि छप्पर में रखा कुर्सी, मेज, खाट, लकड़ी के तख्ते, बिस्तर और स्टेब्लाजर जल गया।
[td_block_11 custom_title="खबरे आज की " sort="random_today" block_template_id="td_block_template_8" border_color="#f91d6e" accent_text_color="#1a30db"]