हिंदू नव संवतसर पर भाजपा संगठन व हिंदू सनातनियों ने किया पदसंचलन 

डोभी , जौनपुर। नव संवतसर पर अपनी श्रद्धा को साकार करने के लिए डोभी क्षेत्र के सैकड़ों लोग घरों से बाहर निकल पड़े। भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ जुटे सनातनियो ने जय श्रीराम का जयकारा लगाते , हाथ में हिंदू ध्वज लेकर चन्दवक चौराहे पर स्थित चंद्रकेस्वर महादेव मंदिर पर शिव और शक्ति की पूजा – अर्चना किये।भजपा मंडल डोभी की उपाध्यक्ष बीना सिंह के संयोजन में सनातन हिंदू धर्म के प्रति आस्था रखने वालों में उत्साह वर्धन हेतु आयोजित कार्यक्रम में आम लोगों ने भी हिस्सा लिया। गांधी पार्क में जुटे श्रद्धालुओं ने अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर निर्माण की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। पूजा के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डोभी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार निरंतर देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है। भाजपा सरकार ने देश के सभी जाति वर्ग के लोगों के लिए बिना भेद भाव के सभी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण इस वर्ष रामनवमी के पर्व को मनाने कि प्रेरणा दें रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिन को आयोजित इस ध्वजारोहण जुलूस में उपस्थित भीड़ उसी उत्साह का प्रतीक है। इस अवसर पर भाजपा नेता व डोभी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह , देवेंद्र सिंह दादा , रामप्रकाश सिंह , शिवाजी सिंह , परमहंस सिंह , चंद्रिका यादव प्रधान , मृत्युंजय सिंह , बिजेंद्रविक्रम सिंह , पंकज सिंह , सुबास सिंह , वीरेंद्र जोशी , पिंटू सिंह , रितेश सिंह , रिन्टू सिंह , रमेश यादव , महेंद्र प्रजापति , आलोक सिंह , अरुण सिंह , पुष्पा निषाद , प्रियंका निषाद , गीता , अंजली सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।