रिपोर्ट – आरिफ अंसारी
केराकत । कोतवाली क्षेत्र के ग्रा पौनी की एक मां द्वारा अपनी पुत्री के ससुराली जनों पर पुत्री की हत्या कर लाश गायब के देने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाली मे माँ द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार तीन वर्ष पूर्व उसकी पुत्री ममता की शादी चन्दवक थाना क्षेत्र गांव के घुना के पूरा में सन्तोष राम के साथ हुई थी। शादी में दान दहेज भरपूर दिया गया था, लेकिन तीन लाख और नगद की मांग के लिए कई बार नोक झोंक हुई थी। चार माह पूर्व सन्तोष अपनी पत्नी ममता को लेकर सूरत चला गया। दस दिन पूर्व अचानक सन्तोष सूरत से अकेले आया और चन्दवक थाना में सूचना दे दी कि उसकी पत्नी ममता घर से गहना, रूपया लेकर भाग गयी है। सूचना मिलने पर ममता के मायके वाले भी पहुंचे और अपनी पुत्री के बारे में पूछा तो उसका पति उल्टा पुल्टा जवाब देने लगा। जिसके बाद मायके वालों को शक हुआ कि हो न हो उसने पुत्री ममता की हत्या कर लाश गायब कर दी हो। शक के आधार पर ममता की मां ने पुलिस को तहरीर दिया कि ममता के पति, सास, ससुर ने उनकी पुत्री की हत्या कर लाश गायब कर दी। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।