32.1 C
Delhi
Saturday, June 10, 2023

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण हेतु चलाया निधि संग्रह महाअभियान #Realviewnews

जरूर पढ़े

रिपोर्ट – अखिलेश कुमार मिश्र 

लालगंज, आजमगढ ।  नगर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह महाअभियान के तहत नगर अभियान प्रमुख डॉ देवाशीष शुक्ला के नेतृत्व में डोर टू डोर अभियान चलाकर कूपन द्वारा जन मानस से श्रद्धा भाव समर्पण राशि एकत्रित की गई। नगर अभियान प्रमुख डॉ देवाशीष शुक्ला के द्वारा ₹31,000 का चेक, भाजपा मंडल लालगंज की मंत्री नीतू शुक्ला के परिवार के द्वारा ₹11000 की धनराशि एवं एडवोकेट राज नारायण गुप्ता के द्वारा ₹11000 की धनराशि , विजय जायसवाल आधुनिक एंपोरियम के द्वारा ₹5100 की धनराशि समर्पित की गई। इस अवसर पर नगर प्रचारक मनीष, मंडल अध्यक्ष भाजपा लालगंज रजनीकांत त्रिपाठी, सह जिला कार्यालय प्रमुख पृथ्वीराज सिंह , मंडल मंत्री धर्मेंद्र सोनकर , नगर कार्यवाह आदर्श, चंदन मिश्रा, सुशील पांडेय शाह नगर कार्यवाह, प्रदुम्न सोनकर सहित आदि लोग उपस्थित रहे। इसीक्रम में
श्री राम मंदिर समर्पण निधि के तहत घर-घर संपर्क कर समर्पण निधि मेहरो कला गांव में अभियान प्रमुख आनंद राय ,सह अभियान प्रमुख राजेश राजभर ने समर्पण निधि लिया। ग्राम सभा के हरिराम राजभर के घर से शुरुआत की गई जिन्होंने अपने परिवार के सभी सदस्यों का समर्पण निधि दिया। इसी क्रम में महेंद्र राजभर ,सुरेश राजभर ,माता प्रसाद राजभर,रामसुख राजभर, शिवनारायण राम, उदय नारायण राय, राजेश राय, प्रेमा राय आदि ग्राम वासियों ने समर्पण राशि में सहयोग दिया।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पॉपुलर

शिक्षा को अवसर में बदलने की चुनौती #Realviewnews

रीयल व्यू न्यूज ।  (शिक्षक दिवस पर आमंत्रित लेख)   लेख - अनिल यादव ( मैनेजमेंट गुरु )   लंबे अरसे के बाद आई...

अन्य

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This