खुटहन ( जौनपुर) । जिला मुख्यालय मार्ग के नसीब सराय बाजार में संचालित सहज जनसेवा केंद्र का शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने शटर चांड़कर बीस हजार नकदी सहित एक लाख का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शटर चांड़कर नकदी सहित एक लाख की चोरी
धमौर खास गांव निवासी विकास कुमार प्रजापति के द्वारा उक्त बाजार में सहज जनसेवा केंद्र संचालित है। इसके साथ ही यहां अंगूठा निशान से पैसो का लेनदेन भी किया जाता है। नित्य की भांति विकास शनिवार की शाम केन्द्र का शटर बंद कर घर चला गया। दूसरे दिन जब सुबह पहुंचा तो शटर आड़ा तिरछा दिखा। दूसरे छोर पर लगा ताला भी गायब था। जब वह शटर उठाकर अंदर पहुंचा तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गयी। अंदर रखा इन्वर्टर, बैटरी, लैपटॉप, दो प्रिंटर मशीन, फिंगर डिवाइवीज तथा मेज की दराज में रखा 20 हजार नकदी गायब मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस गायब हुए सामानो की आस पास तलाश करायी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।