27.1 C
Delhi
Monday, March 27, 2023

अब नही होगी बनारस में जल निकासी की समस्या #Realviewnews

जरूर पढ़े

रिपोर्ट – प्रकाश सेठ
रीयल व्यू न्यूज, वाराणसी ।
वाराणसी के ह्रदय स्थल दशाश्वमेध पर एक बड़ा नाला मिला है। सोमवार दोपहर हाइड्रोलिक गेट बनाने के लिए हुई खुदाई के दौरान यह नाला सामने आया।पूरी तरह सूखे नाले के बारे में जल निगम के अधिकारियों को भी कुछ नहीं पता है। नाला कितना लंबा है? कहां से कहां तक जाता है? कब इसका निर्माण हुआ? यह सब किसी अधिकारी को फिलहाल नहीं पता है। यानी अधिकारियों को न तो इस नाले के भूगोल के बारे में जानकारी है और न ही इसका इतिहास पता है। आसपास के लोग इसे शाही नाला का ही हिस्सा मान रहे हैं। इसे भी शाही नाले की तरह अंग्रेजों के जमाने का नाला माना जा रहा है।
देर रात राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी भी इसे देखने पहुंचे। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से इस नाले के बारे में जानकारी ली। जल निगम के अधिकारियों ने इस नाले के शाही नाले का हिस्सा होने को लेकर स्पष्ट न होने की बात कही। राज्यमंत्री ने अधिकारियों से मंगलवार को इस नाले की जानकारी लेने को कहा है। क्षेत्रीय लोग इसे शाही नाला का हिस्सा मान रहे हैं। इस नाले का आकार बड़ा है। उसमें नीचे उतरने के लिए लोहे की कड़ियां भी लगी हुई हैं। खोदाई के दौरान जब इस नाले का चौकोर ढक्कन खोला गया तो लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। आसपास के काफी लोग इस नाले को देखने पहुंचे। लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार इस तरह का नाला देखा है। स्थानीय युवक सोनू इस नाले 15 फीट की गहराई तक गया और फिर उसके नीचे जाने की हिम्मत नहीं कर सका। बोला- बहुत गहरा है। इस नाले में पानी नहीं है। उसने बताया कि नाला और भी गहरा हो सकता है मगर अंधेरा होने के कारण गहराई का सही अनुमान नहीं लग सका। राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों ने इस नाले की जानकारी जल निगम गंगा प्रदूषण व नगर निगम के अधिकारियों को दी। जल निगम के कुछ अधिकारी देर शाम मौके पर पहुंचे।

 

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पॉपुलर

शिक्षा को अवसर में बदलने की चुनौती #Realviewnews

रीयल व्यू न्यूज ।  (शिक्षक दिवस पर आमंत्रित लेख)   लेख - अनिल यादव ( मैनेजमेंट गुरु )   लंबे अरसे के बाद आई...

अन्य

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This