33.1 C
Delhi
Saturday, June 10, 2023

लालगंज : स्वामी विवेकानन्द की मनी जयंती #Realviewnews

जरूर पढ़े

रिपोर्ट – अखिलेश कुमार मिश्र

लालगंज, आजमगढ । भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल लालगंज ने मनाया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती। युवा मोर्चा मंडल लालगंज के मंडल अध्यक्ष आनंद राय के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने दुर्गा जी पब्लिक इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाया ‌मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रजनीश जयसवाल जी, शिवेंद्र राय जी, जिला कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र सोनकर और रोमी उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता रजनीश जयसवाल जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत वह हमेशा सही मार्ग दिखाने वाला है हम युवाओं को उनके बताएं पथ पर चलना चाहिए। उनके जीवन के मूल्यों को देखते हुए ही भारत सरकार ने उनकी जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया आज भारत ही नहीं पूरे विश्व में उनकी जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जी के संबोधन को भी उपस्थित लोगों ने सुना।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भाजयुमो लालगंज आनंद कुमार राय, मंडल उपाध्यक्ष शैलेश पाठक हर्षवर्धन सिंह, अनिल चौहान, शुभम गिरी, सुनील राय, मंडल महामंत्री धर्मराज सिंह मंडल मंत्री अनिल चौहान, त्रिवेद तिवारी ,सोनू, शशांक राय, अनुपम श्रीवास्तव, शिवम सिंह सूरज ,सावस्त सिंह, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री धर्मराज सिंह जी ने किया।

कैंप लगाकर हुआ टीकाकरण 

लालगंज, आजमगढ़ । स्थानीय ब्लाक अंतर्गत जीडी मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर यश के सिंह मेजर के नेतृत्व में कैंप लगाकर कोविड-19 का टीकाकरण किया गया जिसमें 15 साल से अधिक बच्चों का टीका लगाया गया टीका लगाने वाली टीम में सी एच ओ प्रीति सिंह, तरन्नुम साजिदा ,एनम शीला गौतम, द्वारा लगाया गया। इस अवसर पर नरेंद्र तिवारी, कुलदीप सिंह ,सुरेश त्रिपाठी, साधना शर्मा ,राम जी ,सुनील यादव ,रामचंद्र तिवारी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

लाभार्थी संपर्क अभियान का शुभारंभ 

लालगंज, आजमगढ । विकासखंड लालगंज के रेतवा चंद्रभानपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी लालगंज मंडल अध्यक्ष रजनी कांत त्रिपाठी के नेतृत्व में लाभार्थी संपर्क अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार द्वारा दी जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई एवं सभी लाभार्थियों से संपर्क कर पत्रक बांटे गए। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक संतोष तिवारी, रामविलास तिवारी, विपिन, अभिषेक, रामनाथ, विजय प्रताप बांके, श्याम सुन्दर, गीता, कुसुमलता, मंजू, माधुरी सरबजीता लोग उपस्थित रहे। इसीक्रम में भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान डोर टू डोर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आनंद राय के नेतृत्व में सेक्टर बड़ागांव में चलाया गया। बुथ
अध्यक्ष राजेश राजभर के द्वारा लाभार्थियों को रोरी लगाकर स्वागत किया गया। सभी लाभार्थियों ने म प्रधानमंत्री मोदी जी और यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा है कि एक बार पुनः उन्हें मुख्यमंत्री बनाना है। लोगों का अपार समर्थन देखते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस बार लालगंज में भी कमल खिलेगा। बीएलओ प्रवीण राय, बुथ उपाध्यक्ष पंकज राय,बुथ उपाध्यक्ष रामअवतार राजभर, बुथ मंत्री शशांक राय, राजकुमार, अनिल चौहान, तेज बहादुर यादव सहित आदि ने संपर्क अभियान में साथ रहे।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पॉपुलर

शिक्षा को अवसर में बदलने की चुनौती #Realviewnews

रीयल व्यू न्यूज ।  (शिक्षक दिवस पर आमंत्रित लेख)   लेख - अनिल यादव ( मैनेजमेंट गुरु )   लंबे अरसे के बाद आई...

अन्य

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This