रिपोर्ट – राहुल मिश्रा
लालगंज, आजमगढ़ । स्थानीय नगर पंचायत के वेदांश वाटिका में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 95वें स्थापना दिवस पर विजयादशमी उत्सव व शस्त्रपूजन कार्यक्रम आयोजित किया। शुभारंभ ध्वज प्रणाम के साथ हुआ। सह संघचालक ओम प्रकाश ने कहा कि डा. हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन ही संघ की स्थापना की थी। विजयादशमी के दिन राम, रावण का वध किए थे। बुराई पर अच्छाई की विजय होती है। राम का चरित्र व राम का आदर्श विजयादशमी के दिन से जुड़ा है। राम को वनवास जाना था। धैर्य नहीं टूटा, राम ने सत्ता के लिए कोई लड़ाई नहीं की थी। भगवा वस्त्र पहन कर वन के लिए निकल लिए। अन्य धर्मों में सत्ता के लिए खून-खराबे होते हैं। मदनमोहन, ओमप्रकाश, रामविहारी गिरी, बैरिस्टर, मनीष आदि थे।