33.1 C
Delhi
Saturday, June 10, 2023

यूपी: 73 साल की उम्र में 89 बार हार चुके चुनाव, हसनुराम 90वीं बार फिर से चुनावी मैदान में

जरूर पढ़े

रियल व्यू न्यूज, आगरा । खंड स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव (एमएलसी) की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रही। इसमें शिक्षक के लिए तीन और स्नातक सीट के लिए 14 नामांकन पत्र लिए गए।  विभिन्न पदों पर 89 बार चुनाव हारने के बाद भी 73 वर्षीय हसनुराम अंबेडकरी का हौसला बरकरार है। 90 वीं बार वह फिर से स्नातक सीट से मैदान में उतरे हैं। उधर, कांग्रेस से राजेश कुमार ने नामांकन पत्र लिया है।

हसनुराम ने बताया कि वे वर्ष 1985 से चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें विधानसभा, लोकसभा, एमएलसी, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत, प्रधान, क्रय विक्रय, पार्षद के पद शामिल हैं।

कांग्रेस से कन्नौज के राजेश कुमार द्विवेदी, जनाधिकार पार्टी से हाथरस के थान सिंह कुशवाह और बाकि के निर्दलीय रहे। दूसरे दिन भी नामांकन नहीं हुआ। दोनों सीटों के लिए 12 नवंबर तक नामांकन होने हैं। इधर, सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रक्रिया चली। कुल 17 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। इस दौरान कोविड 19 के नियमों का सख्ती से पालन किया गया।

इन्होंने लिया नामांकन पत्र:


शिक्षक सीट:
गुमान सिंह यादव, एटा
निरंजन सिंह सोलंकी, ओल मथुरा।
देव प्रकाश, वृंदावन।

स्नातक सीट :
राकेश कुमार द्विवेदी, कन्नौज।
थान सिंह, हाथरस।
हसनुराम अम्बेडकरी, आगरा।
दिनेश कुमार, अलीगढ़।
नंदलाल सिंह यादव, एटा।
मुन्नी देवी, औरैया।
प्रमिला यादव, गाजीपुर।
हेमंत भारद्वाज, मथुरा।
अश्विनी सिंह, इटावा।
लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, अलीगढ़।
सीमा, मथुरा।
ओमप्रकाश, अलीगढ़।
मनोरमा वर्मा, आगरा।
विकास अग्निहोत्री, कन्नौज।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पॉपुलर

शिक्षा को अवसर में बदलने की चुनौती #Realviewnews

रीयल व्यू न्यूज ।  (शिक्षक दिवस पर आमंत्रित लेख)   लेख - अनिल यादव ( मैनेजमेंट गुरु )   लंबे अरसे के बाद आई...

अन्य

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This