आस्था अपार , श्रद्धा साकार
————————————-
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवालयों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
डोभी , जौनपुर। नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। इस बार हिंदू सनातनियो अपार आस्था के साथ लाल पताका पहराते हुए , जुलूस निकाला।अपनी श्रद्धा को साकार करने के लिए डोभी क्षेत्र के सैकड़ों लोग घरों से बाहर निकल पड़े। भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ जुटे
सनातनियो ने जय श्रीराम का जयकारा लगाते , हाथ में हिंदू ध्वज लेकर चन्दवक चौराहे पर स्थित चंद्रकेस्वर महादेव मंदिर पर शिव और शक्ति की पूजा – अर्चना किये।
भजपा मंडल डोभी की उपाध्यक्ष बीना सिंह के संयोजन में सनातन हिंदू धर्म के प्रति आस्था रखने वालों में उत्साह वर्धन हेतु आयोजित कार्यक्रम में आम लोगों ने भी हिस्सा लिया। गांधी पार्क में जुटे श्रद्धालुओं ने अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर निर्माण की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।