33.1 C
Delhi
Saturday, June 10, 2023

तरवां के ऐतिहासिक रामलीला में भरत मिलाप का मंचन #Realviewnews

जरूर पढ़े

रिपोर्ट – अखिलेश कुमार मिश्र 

लालगंज (आजमगढ़) ।  राम लीला समिति तरवां के तत्वाधान में भव्य झांकी तथा भरत मिलाप कार्यक्रम राम लीला समिति अध्यक्ष सोनू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हो गया। इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, अतिथि जिला संयोजक विनोद सोनकर, विधान सभा मेहनगर जिलाध्यक्ष डॉ सदानंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट ने भरत और राम की मर्यादा के बारे में रामायण के माध्यम से विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा इनके चरित्र से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
जिला अध्यक्ष डॉ सदानंद सिंह ने भी भरत राम के चरित्र के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक बताया। विनोद सोनकर जिला संयोजक विधानसभा मेहनगर ने बताया कि भरत व राम के चरित्र से समाज राष्ट्र को सीख लेना चाहिए तथा स्वयं को बदलना चाहिए। हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक इकाई तरवा के समस्त पदाधिकारी
ब्लॉक संयोजक ओमप्रकाश शुक्ला ब्लाक अध्यक्ष दीपक सिंह, महामंत्री राजकुमार शर्मा, संगठन मंत्री पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी अजीत सिंह, महामंत्री घूरेलाल मौर्या, उपाध्यक्ष सोनू सिंह, मनोज सिंह, ब्लॉक मंत्री राम बचन यादव, ब्लॉक मंत्री बबलू सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष बब्बन सिंह,
पवन सिंह,‌ झब्बर सिंह, दीपक सिंह, हिंयुवा मेहनगर ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह, जय नारायण शर्मा, निकेश कुमार सिंह, राम बचन यादव मनोज सिंह आदि इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। भरत मिलाप में राम की भूमिका में दीपक मिश्रा, लक्ष्मण राधेश्याम, भारत छोटू वर्मा, सीता शिवम मिश्रा,कार्यक्रम का संचालन प्रिंस सिंह ने किया।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पॉपुलर

शिक्षा को अवसर में बदलने की चुनौती #Realviewnews

रीयल व्यू न्यूज ।  (शिक्षक दिवस पर आमंत्रित लेख)   लेख - अनिल यादव ( मैनेजमेंट गुरु )   लंबे अरसे के बाद आई...

अन्य

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This