33.1 C
Delhi
Saturday, June 10, 2023

जौनपुर में 14 ब्लाकों में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ इकाई का हुआ गठन

जरूर पढ़े

* डोभी में अजीत कुमार बनें अध्यक्ष , सुशील कुमार महामंत्री

रियल व्यू न्यूज , जौनपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की 14 विकास खंड इकाइयों का गठन संपन्न हुआ। आज विकासखंड सिरकोनी में अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह एवं मंत्री मो. साजिद अंसारी, बरसठी में अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र एवं मंत्री प्रदीप कुमार, सुईथाकला में अध्यक्ष हरीशचंद्र यादव एवं मंत्री जयप्रकाश मौर्य, रामनगर में अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह यादव एवं मंत्री मनोज कुमार,मुंगरा बादशाहपुर में अध्यक्ष आशीष यादव एवं मंत्री डॉ हरीश प्रताप सिंह, खुटहन में अध्यक्ष संजय यादव एवं मंत्री अखिलेश वर्मा,

करंजा कला में अध्यक्ष नागेंद्र कुमार यादव एवं मंत्री नवनीत सिंह,शाहगंज में अध्यक्ष लक्ष्मीचंद एवं मंत्री नरेंद्र कुमार,मड़ियाहूं में अध्यक्ष विश्राम बिंद एवं मंत्री कृष्णपाल सिंह यादव, महाराजगंज में अध्यक्ष श्याम बहादुर यादव एवं मंत्री विकास यादव,रामपुर में अध्यक्ष आकाश यादव मंत्री दीपक सरोज, मुफ्तीगंज में अध्यक्ष प्रवीण सिंह एवं मंत्री धर्मराज यादव,मछली शहर में अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय एवं मंत्री सौरभ यादव तथा डोभी में अध्यक्ष अजीत कुमार तथा मंत्री सुशील कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुये। समस्त विकास खंडों में उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं संप्रेक्षक सहित समस्त निर्वाचित कार्यकारिणी को संबंधित विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी,सहायक विकास अधिकारी पंचायत या विकासखंड के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

समस्त विकास खंडों की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का विकासखंड में उपस्थित कर्मचारियों ने माला फूल एवं जयघोष के साथ स्वागत किया। विकासखंड सिरकोनी में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने कहा कि अब तक 20 विकास खंडों मे विकासखंड इकाइयों का पुनर्गठन संघ के संविधान के अनुरूप हो चुका है तथा जनपद स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन 09 अप्रैल को प्रस्तावित है जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में जनपद स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पॉपुलर

शिक्षा को अवसर में बदलने की चुनौती #Realviewnews

रीयल व्यू न्यूज ।  (शिक्षक दिवस पर आमंत्रित लेख)   लेख - अनिल यादव ( मैनेजमेंट गुरु )   लंबे अरसे के बाद आई...

अन्य

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This