37.1 C
Delhi
Thursday, June 8, 2023

जाने आखिर क्यूं विवेक ओबराय के घर कर्नाटक पुलिस ने मारा छापा #Realviewnews

जरूर पढ़े

रियल व्यू न्यूज, मनोरंजन डेस्क । 

मुंबई । अभिनेता विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि ड्रग्स केस में विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा की कथित रूप संलिप्तता के चलते छापेमारी की जा रही है।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि आदित्य अल्वा फरार है। विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार है और हमें अल्वा के संबंध में कुछ जानकारी मिली है। हम मामले की जांच करना चाहते थे इसलिए अदालत का वारंट लेकर क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई में उनके घर गई है । बेंगलुरु में आदित्य अल्वा के घर की भी तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर दोपहर करीब एक बजे विवेक ओबेरॉय के घर पहुंचे थे। विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं। आदित्य अल्वा पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को सैंडलवुड के नाम से जाना जाता है।

इस मामले में कन्नड़ कलाकार रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों में रेव पार्टी के आयोजक वीरेन खन्ना और रियाल्टार राहुल थोंस भी शामिल हैं।

आदित्य अल्वा की मां नंदिनी अल्वा के स्वामित्व वाली बेंगलुरु की हेब्बल झील के पास पांच एकड़ की संपत्ति पर पिछले महीने पुलिसे ने छापा मारा था। जांच करने वाले अधिकारियों को संदेह है कि ड्रग का इस्तेमाल व्यापक संपत्ति में आयोजित पार्टियों में किया गया था जिसमें एक स्विमिंग पूल भी शामिल है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पॉपुलर

शिक्षा को अवसर में बदलने की चुनौती #Realviewnews

रीयल व्यू न्यूज ।  (शिक्षक दिवस पर आमंत्रित लेख)   लेख - अनिल यादव ( मैनेजमेंट गुरु )   लंबे अरसे के बाद आई...

अन्य

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This