शाहगंज(जौनपुर) । नगर के बौलिया घाट पर महिलाओं ने छठी मईया का विधि-विधान से पूजा अर्चना किया। इस साल को देखते हुए कोविड-19 के गाइडलाइंस का पालन किया। महिलाओं ने शुक्रवार की सांय छठी मईया का पूजा करके डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं शनिवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देकर छठी मईया के महापर्व डाला छठ का समापन हुआ। सुर्योदय पर निर्जला व्रती महिलाओं ने अर्ध्य देने के बाद पारन किया।माना जाता है कि छठ मईया सूर्य देव की बहन हैं और उन्हीं को प्रसन्न करने के लिए भगवान सूर्य की अराधना की जाती है। मन्दिर के महंत धीरज दास द्वारा आरती की गई। संचालन दिनेश चंद्र गांधी ने किया। तीसरे दिन की सांय सूर्य देवता को अर्घ्य देकर पूजा किया वहीं शनिवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देकर छठी मईया के महापर्व डाला छठ का समापन हुआ। सुर्योदय पर निर्जला व्रती महिलाओं ने अर्ध्य देने के बाद पारन किया। इस महापर्व पर उप जिलाधिकारी राजेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल,ओमप्रकाश जायसवाल,प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र, ईओ दिनेश कुमार ने अपनी महत्वपुर्ण भूमिका निभाई।