32.1 C
Delhi
Saturday, June 10, 2023

अयोध्या के महंत ने किया राष्ट्र संकल्प पूर्ति महायज्ञ #Realviewnews

जरूर पढ़े

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर अयोध्या में आमरण अनशन का एलान

रिपोर्ट – शिवशंकर दूबे 

खुटहन, जौनपुर । अयोध्या के आचार्य पीठ तपस्वी जी की छावनी के महंत जगदगुरु परमहंस आचार्य जी महराज ने शुक्रवार को क्षेत्र के पिलकिछा गांव के गोमती नदी तट पर स्थित राम जानकी मंदिर पर हिन्दूराष्ट्र संकल्प पूर्ति महायज्ञ का आयोजन कर आगामी 12 अक्टूबर को भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने को लेकर शुरू होने वाले आमरण अनशन का आगाज किया। श्री महराज ने कहा कि यह अनशन पवित्र पावन अयोध्या नगरी से अनिश्चित कालीन तक के लिए किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम यज्ञ के लिए यह दिव्य स्थल इस लिए चुना गया है कि यहां की मान्यता है कि लंका पर बिजय के बाद जब भगवान राम, जानकी और लक्ष्मण वानरी सेना के साथ वायु मार्ग से वापस अयोध्या लौट रहे थे। तब उनका पुष्पक विमान कुछ क्षणो के लिए यहां रुका हुआ था। जिससे यहाँ की मिट्टी पवित्र और तपस्या योग्य हो गई। इसी लिए आमरण अनशन की पूर्व सूचना यज्ञ के माध्यम से यही से शासन प्रशासन तक पहुंचायी जारही है। इस मौके पर अवधेश तिवारी, अरविंद कुमार, अशोक यादव, संकठा प्रसाद, राजू यादव, अरविंद गुप्ता, रामजी उपाध्याय, वरुण तिवारी आदि ने यज्ञ में आहुति डाल हिंदू राष्ट्र का संकल्प लिया।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पॉपुलर

शिक्षा को अवसर में बदलने की चुनौती #Realviewnews

रीयल व्यू न्यूज ।  (शिक्षक दिवस पर आमंत्रित लेख)   लेख - अनिल यादव ( मैनेजमेंट गुरु )   लंबे अरसे के बाद आई...

अन्य

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This